छत्तीसगढ़बिलासपुर

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया .

सीपत / सीपत पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पिता के साथ दिनांक 25.11.2025 को थाना सीपत पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23.11.2025 की दोपहर लगभग 2.30 बजे जब वह घर में सो रही थी, तभी ग्राम धनिया निवासी योगेश शर्मा पिता प्रमोद शर्मा, उम्र 40 वर्ष, उसके घर में घुस आया और गलत नियत से उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई।

रिपोर्ट मिलते ही थाना सीपत में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत द्वारा तुरंत एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ एवं आवश्यक कार्यवाही उपरांत आरोपी योगेश शर्मा को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना सीपत पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका और तत्परता सराहनीय रही। पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page