छत्तीसगढ़बिलासपुर

नहाती महिला से छेड़छाड़ कर घर में घुसा आरोपी, कोनी पुलिस ने भेजा जेल .

बिलासपुर / थाना कोनी, जिला बिलासपुर पुलिस ने ग्राम जलसों में हुई छेड़छाड़ की गंभीर घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रुपेश सूर्यवंशी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला अपराध क्रमांक 573/25, धारा 74, 77, 329(1) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध है।

जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2025 को ग्राम जलसों निवासी एक महिला अपने घर स्थित नहानी में नहा रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी रुपेश सूर्यवंशी महिला को नहाते हुए देखकर और उसे घर में अकेला पाकर गलत नीयत से घर के अंदर घुस गया। आरोपी ने महिला को पकड़कर जबरदस्ती छूने और छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। महिला किसी तरह खुद को बचाते हुए बाहर निकली और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर में दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

आरोपी –

रुपेश सूर्यवंशी, पिता शगुन सूर्यवंशी, निवासी ग्राम जलसों, थाना कोनी


हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कोनी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page