छत्तीसगढ़बिलासपुर

थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 13 आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिरगिट्टी पुलिस द्वारा शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं लड़ाई-झगड़ा रोकने हेतु यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र में बारीकी से पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान संभावित उपद्रवियों एवं पूर्व में शांति भंग करने वाले बदमाशों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई।

गिरप्तार आरोपियों

पुलिस द्वारा धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 13 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी शांति भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आरोपियों के नाम एवं पते इस प्रकार हैं—

1. प्रदीप रजक उर्फ पिन्टू, पिता केशव रजक, उम्र 35 वर्ष, निवासी सब्जी मंडी गेट के पास, तिफरा, थाना सिरगिट्टी


2. मुखी वर्मा, पिता स्व. रघुवीर वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी विष्णु चौक, तिफरा, थाना सिरगिट्टी


3. ओम प्रकाश लहरे, पिता कन्हैया दिवाकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्रीन कॉलोनी, कोरमी


4. रोशन मंडावी, पिता अनिल मंडावी, उम्र 29 वर्ष, निवासी मेमोरियल स्कूल, महिमा नगर, सिरगिट्टी


5. राज मिश्रा, पिता दिलीप मिश्रा, उम्र 24 वर्ष, निवासी कोरमी ग्रीन गार्डन कॉलोनी, सिरगिट्टी


6. साहिल लहरे, पिता अशोक लहरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी कोरमी ग्रीन गार्डन कॉलोनी, सिरगिट्टी


7. शेख जानू उर्फ आयान, पिता शेख रमजान, उम्र 19 वर्ष, निवासी गणेश नगर, नयापारा, सिरगिट्टी


8. सुन्दर अधिकारी, पिता आशीष अधिकारी, उम्र 19 वर्ष, निवासी गणेश नगर, नयापारा


9. अनिश यादव, पिता नोहर यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी गणेश नगर, नयापारा


10. रोशन ध्रुव, पिता रमेश ध्रुव, उम्र 29 वर्ष, निवासी गणेश नगर, नयापारा


11. संदीप रजक, पिता स्व. केशव रजक, उम्र 22 वर्ष, निवासी सब्जी मंडी गेट, तिफरा


12. संदीप साहू, पिता द्वारिका साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी काली मंदिर, तिफरा


13. अभिषेक कुमार साहू, पिता कृष्णा बल्लम साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी जायसवाल कॉलोनी, तिफरा, थाना सिरगिट्टी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page