छत्तीसगढ़बिलासपुर

थाना सिरगिटटी खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, जिले में जारी है पुलिस की सख्त कार्रवाई .

बिलासपुर / थाना सिरगिटटी पुलिस ने सड़क पर जानलेवा स्टंट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार तिफरा क्षेत्र में काले रंग की खुली जीप क्रमांक OR 14 N 9559 पर युवक उज्जवल कौशिक (19 वर्ष) खतरनाक स्टंट करते हुए बोनट पर बैठा था। उसी समय उसका साथी निलेश वर्मा उर्फ रॉकी (19 वर्ष) पीछे बैठकर मोबाइल से पूरे स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। यह स्टंट तिफरा ओवरब्रिज क्षेत्र में किया जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में रोजाना वाहन आवाजाही करते हैं। दोनों युवकों की हरकत से न सिर्फ उनकी खुद की जान खतरे में पड़ी, बल्कि राहगीरों के जीवन को भी गंभीर जोखिम उत्पन्न हुआ।

रिवर यू

सूचना मिलते ही थाना सिरगिटटी पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 631/2025, धारा 281, 3(5) BNS एवं 184, 189 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। बाद में पुलिस ने उन्हें माननीय सिटी मजिस्ट्रेट, बिलासपुर के न्यायालय में पेश किया।

तिफरा क्षेत्र


बिलासपुर पुलिस द्वारा पिछले पाँच महीनों से सड़क पर स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग व सार्वजनिक स्थानों पर बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अवधि में कुल 14 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 10 मामले स्टंट तथा 4 मामले सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन से संबंधित थे। कार्रवाई के दौरान अब तक 33 वाहन जब्त किए गए हैं और 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने दोहराया है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी, रेसिंग व उत्पात किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page