कोनीबिलासपुर

झगड़ा छुड़ाने पहुंचे लोगों पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौंसरा में झगड़ा छुड़ाने पहुंचे व्यक्तियों के साथ मारपीट कर नुकीली व धारदार वस्तुओं से हमला करने वाले तीन आरोपियों को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी धरमलाल भार्गव निवासी ग्राम पौंसरा ने दिनांक 03 जनवरी 2026 को थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 7 बजे ग्राम पौंसरा मोहल्ले में संदीप भार्गव एवं संजय सोनी के बीच झगड़ा हो रहा था। झगड़ा शांत कराने जब वह बीच-बचाव करने गया तो संदीप भार्गव ने डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद संदीप ने अपने भाई अमन भार्गव एवं अनिकेत भार्गव को बुला लिया।


आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लोहे की नुकीली एवं धारदार वस्तुओं से हमला किया, जिससे धरमलाल भार्गव के बाएं गाल, कान व सिर में चोट आई। बीच-बचाव करने आए विरेन्द्र भार्गव, ऋषि भार्गव एवं दीपक भार्गव के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें उन्हें भी गंभीर चोटें आईं।

गिरफ्तार आरोपी


1 संदीप भार्गव, पिता बद्री प्रसाद भार्गव, उम्र 25 वर्ष
निवासी – ग्राम पौंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर


2 अमन दीप भार्गव, पिता अयोध्या भार्गव, उम्र 26 वर्ष
निवासी – ग्राम पौंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर


3 अनिकेत भार्गव, पिता अयोध्या भार्गव, उम्र 20 वर्ष
निवासी – ग्राम पौंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, ब्लेड एवं चाकू बरामद कर जप्त किया गया। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 जोड़ी गई है।


आरोपियों को 04 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page