
बिलासपुर / जिले की सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा बीटी पेच रिपेयर का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। विभाग ने सभी मरम्मत कार्यों को दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उप संभाग कोनी में बिलासपुर-रतनपुर फोरलेन, चांटीडीह-खमतराई-बैमा-नगोई, कोनी-मोपका बायपास, रतनपुर-कोटा, सिंघरी-लखराम, सेंदरी-कछार-लोफंदी, सेंदरी-रमतला, कोनी-रमतला और कोनी-बिरकोना मार्ग सहित कुल 49.5 किमी सड़कों पर पेच रिपेयर का कार्य जारी है।

उपसंभाग क्रमांक-1 के अंतर्गत बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में डीपी वर्मा मार्ग, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग, श्रद्धानंद वर्मा मार्ग, देहनकर-जेल पहुँच मार्ग, कुदुदण्ड-मंगला मार्ग, इंदिरा सेतु पहुँच मार्ग, बिलासा कन्या पीजी कॉलेज व पीजीबीटी कॉलेज पहुँच मार्ग, लिंक रोड और पेण्ड्रीडीह-नेहरू चौक मार्ग में सुधार कार्य तेजी से चल रहा है।
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में बरतोरी-दगोरी, झाल-नगपुरा, बिलासपुर-पासीद, महमंद-फदाखार, झाल-हथफोड़ा, हरदीकला, चकरभाठा हवाई पट्टी, कुआँ-नंगारडीह, बिल्हा-पत्थरखान, हथनी-नवागांव-गोड़ी-उड़गन तथा दर्री-धुमा-सिलपहरी मार्ग शामिल हैं।

मस्तुरी क्षेत्र में मल्हार-चिल्हाटी, पचपेड़ी-चिल्हाटी, दर्री-लावर-कोनी, जोंधरा-सोन बसंतपुर, डिंडेश्वरी पहुँच मार्ग, भटचौरा-हरदी-गोबरी-साल्हेगोरी और बोहारडीह-केंवटाडीह-भूतहा मार्ग पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
उप संभाग क्रमांक-2 में सीपत-बलौदा-कोरबा मार्ग, सीपत-बेलतरा, नवाडीह चौक-सीपत-झलमला, खम्हरिया-सोंठी-नवापारा, कोरबी-खोंदरा, डबनडीह-भगौड़ी-दर्राभाठा, लिम्हा-लिमतरा, लिम्हा-बरपाली, नेवसा व गड़वट पहुंच मार्ग सहित कई सड़कों का कार्य प्रगति पर है।
कई मार्गों की मरम्मत पूर्ण भी कर ली गई है। इन कार्यों के पूरा होने से जिले में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।




