क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

चौकी बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घने जंगल से हत्या के प्रयास के आरोपी शालू अंसारी की गिरफ्तारी .

बेलगहना / चौकी बेलगहना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को घने जंगल से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले के अनुसार अपराध क्रमांक 1064/25 धारा 296, 351(2), 109(1) बीएनएस के तहत आरोपी शालू अंसारी (खान) उर्फ इसराइल, पिता इजराइल अंसारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी दारसागर पंडारापथरा पर आपराधिक प्रकरण दर्ज था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 15.11.25 को आरोपी ने मो. आदिल अंसारी को अश्लील गाली-गलौच करते हुए हत्या की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए दिनांक 18.11.25 को चौकी बेलगहना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस को आज दिनांक 20.11.25 को सूचना मिली कि आरोपी दारसागर कुपाबंधा के घने जंगल में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पृथक टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने घने जंगल में घेराबंदी कर आरोपी शालू अंसारी (खान) उर्फ इसराइल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page