छत्तीसगढ़बिलासपुर

खंजर लेकर घूमते निगरानी बदमाश को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्यवाही ..

बिलासपुर  / थाना कोनी पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक निगरानी बदमाश को खंजर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अपराधियों एवं उनके अवैधानिक कृत्यों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21 दिसंबर 2025 को थाना कोनी पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिरकोना भट्टी के पास निगरानी बदमाश संजय ध्रुव अपने पास लोहे का खंजर रखकर घूम रहा है।

सूचना की तस्दीक हेतु थाना कोनी पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर रवाना हुई और मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी संजय ध्रुव पिता रामावतार ध्रुव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम निरतू, थाना कोनी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नुकीला लोहे का खंजर बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी खंजर के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।


पुलिस द्वारा गवाहों के समक्ष खंजर को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कोनी में अपराध क्रमांक 605/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया है।


कोनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page