कोनी पुलिस ने 1 किलो 256 ग्राम गांजा सहित महिला तस्कर को गिरफ्तार किया .

बिलासपुर / थाना कोनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
दिनांक 15 फरवरी 2026 को कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिरकोना निवासी पूर्णिमा वर्मा अपने घर के कोठा में भूसा के नीचे अवैध रूप से गांजा छिपाकर रखी है तथा उसकी बिक्री करती है। सूचना की तस्दीक एवं NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी महिला को पकड़ा।

तलाशी के दौरान कोठा में रखे भूसा की बोरी के नीचे सफेद प्लास्टिक थैले में हरे-भूरे रंग का गांजा बरामद हुआ। मौके पर तौल करने पर कुल वजन 1 किलो 256 ग्राम पाया गया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 36,000 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी श्रीमती पूर्णिमा वर्मा पति चैत राम वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर है। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कोनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।




