छत्तीसगढ़बिलासपुर

कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध शराब के खिलाफ प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री एवं कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेमरताल नहर किनारे दो व्यक्ति हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना पर कोनी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की।

मौके पर पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोरेलाल सूर्यवंशी (59 वर्ष) पिता स्व. रूप साईं सूर्यवंशी और सूरज कुमार सक्सेना (21 वर्ष) पिता स्व. सोनशाय, दोनों निवासी ग्राम सेमरताल, के रूप में हुई। तलाशी के दौरान गोरेलाल के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹1200) और सूरज के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹1400) बरामद की गई।

पुलिस ने कुल 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (कुल मूल्य ₹2600) जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष रिमांड पर पेश किया गया।

कोनी थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page