
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना कोटा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध जुआ खेलते हुए 04 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी कोटा श्री तोप सिंह नवरंग को दिनांक 13.12.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दर्रीकापा नहर किनारे एवं गंज स्कूल के पीछे डाकबंगला क्षेत्र में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थानों पर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान मौके पर जुआ खेलते हुए 10 व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹5,320 नगद राशि जप्त की। पूछताछ एवं विवेचना में आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
आरोपियों के नाम व पते
1. यात्रे कुमार खांडे पिता स्व. देवचरण खांडे, उम्र 48 वर्ष, निवासी टांडा, थाना कोटा
2. विजय अनंत पिता शत्रु अनंत, उम्र 35 वर्ष, निवासी दर्रीकापा, थाना कोटा
3. शिवफल बंजारे पिता स्व. रामजी बंजारे, उम्र 47 वर्ष, निवासी कपसिया कला, थाना कोटा
4. राजू लाल बंजारे पिता इतवारी बंजारे, उम्र 45 वर्ष, निवासी कपसिया कला, थाना कोटा
5. कुबेर बंजारे पिता देव लाल बंजारे, उम्र 37 वर्ष, निवासी कपसिया कला, थाना कोटा
6. डिकेश साहू पिता स्व. नर्मदा साहू, उम्र 41 वर्ष, निवासी रेस्ट हाउस रोड, डाकबंगला, कोटा
7. प्रेम सारथी पिता स्व. विजय सारथी, उम्र 18 वर्ष, निवासी डाकबंगला, कोटा
8. किशन छाडिया पिता स्व. करण छाडिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी डाकबंगला, कोटा
9. साहिल गुप्ता पिता अजय गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी रेस्ट हाउस रोड, डाकबंगला, कोटा
10. राहुल करेलिया पिता शंकर करेलिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी डाकबंगला, कोटा



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में कानून के प्रति विश्वास बनाए रखना है। कोटा पुलिस द्वारा भविष्य में भी जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
थाना कोटा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ संचालित करने वालों में हड़कंप मचा है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




