कोटाबिलासपुर

कोटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब बिक्री करने वाले युवक को गिरफ्तार .

Bilaspur । कोटा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम गनियारी में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो बिक्री के लिए अंग्रेजी शराब लेकर घूम रहा था।

दिनांक 02 नवंबर 2025 की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गनियारी में एक व्यक्ति भारी मात्रा में बॉम्बे गोवा व्हिस्की की अवैध बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोटा के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की।

मौके पर आरोपी सूर्यकांत सूर्यवंशी पिता भागवत सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी गनियारी, थाना कोटा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 50 नग 180 एमएल की कांच की शीशियों में भरी हुई बॉम्बे गोवा व्हिस्की शराब, कुल 9 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6000 है, जब्त की गई।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ऐसे अवैध कार्यों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page