छत्तीसगढ़बिलासपुर

अवैध शराब के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 32 पाव देशी शराब जप्त .

बिलासपुर। थाना सरकण्डा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम नगोई में चोरी-छिपे देशी शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अप.क्र. 1747/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई है। आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2880 रुपये है, जप्त की गई है। साथ ही बिक्री की रकम 110 रुपये भी बरामद की गई है।

प्रकरण में आरोपी शत्रुहन साहू उर्फ बबलू साहू पिता कुंजराम साहू, उम्र 48 वर्ष, निवासी उरैहापारा नगोई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी (सिविल लाइन/सरकण्डा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरकण्डा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दिनांक 16.12.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगोई आवास पारा में एक व्यक्ति झोले में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध शराब बरामद हुई।

सरकण्डा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है और पुलिस ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page