छत्तीसगढ़बिलासपुर

अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक में बेच रहे दो आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर / तोरवा पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हेमूनगर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों को अधिक कीमत पर अवैध रूप से बेचा जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने झूलेलाल चौक के पास एक मकान में दबिश दी, जहां भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण मिला।

मकान में मौजूद दोनों व्यक्ति किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। मौके से कुल 86 गैस सिलेंडर जप्त किए गए, जिनमें 43 भरे हुए व 43 खाली सिलेंडर शामिल हैं। विभिन्न गैस कंपनियों के घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कुल कीमत 2,23,000 रुपए आंकी गई है।


गिरफ्तार आरोपी

1. अजय मेघानी, पिता – हीरानंद मेघानी निवासी हेमूनगर, थाना तोरवा
2. सुनील कुमार थावरानी, पिता – मदनलाल थावरानी निवासी हेमूनगर, थाना तोरवा


पुलिस ने पाया कि आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों को ब्लैक में अधिक दाम पर बेचकर अवैध लाभ कमा रहे थे। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page