रायपुर

बिजली बिल समाधान योजना 75%प्रतिशत तक की छूट, उपभोक्ताओं को मिल रही है बड़ी राहत…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026’ आर्थिक रूप से कमजोर एवं बिजली बिल बकाया से परेशान परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। धमतरी जिले के बी. एस. विशाल परिवार सहित प्रदेश भर के लाखों उपभोक्ता इस जनहितकारी पहल का सीधा लाभ उठाकर बकाया मुक्त हो रहे हैं।
योजना के प्रमुख लाभ एवं प्रावधान:
* छूट का ढांचा: गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी के उपभोक्ताओं को बकाया मूल राशि पर 75% तक तथा घरेलू एवं कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को 50% तक की छूट दी जा रही है।
* सरचार्ज माफी: सभी पात्र श्रेणियों के लिए बिल पर लगा अधिभार (सरचार्ज) 100% माफ किया जा रहा है।
* किश्तों की सुविधा: उपभोक्ता मात्र 10% की न्यूनतम राशि जमा कर शेष बकाया आसान किश्तों में चुका सकते हैं।
धमतरी जिले में प्रगति:
धमतरी जिले में अब तक 4,652 पात्र हितग्राहियों की पहचान की गई है, जिनमें से 4,115 उपभोक्ता आवेदन प्रक्रिया से जुड़ चुके हैं और 537 परिवारों को पूर्ण बकाया मुक्ति का प्रत्यक्ष लाभ मिल चुका है।
उपभोक्ताओं के भारी उत्साह को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी है। राज्य शासन द्वारा शिविरों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page