बिलासपुर

नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद ..

बिलासपुर / सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। उन्होंने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले अमर सिंह चौहान ने अपनी कलाई भी काटने का प्रयास किया हैं। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य इस ओर संकेत करते हैं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मानसिक परेशानी और तनाव का उल्लेख किया है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और उसमें लिखी बातों का सत्यापन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, अमर सिंह चौहान का हाल ही में बिलासपुर से जगदलपुर स्थानांतरण हुआ था। बताया जा रहा है कि स्थानांतरण के बाद से वे मानसिक तनाव में थे। हालांकि आत्महत्या का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। इस घटना से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page