लिंगियाडीह साईं मंदिर के पास कमरे में युवक ने लगाई फांसी, क्या लड़की चक्कर हैं बाबु भैया .

बिलासपुर / सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लिंगियाडीह स्थित अपोलो हॉस्पिटल चौक के पास की है। सूचना मिलते ही डायल-112 और सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान राहुल राजपूत (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी मुंगेली के मारोडीह के रूप में हुई है। वह लिंगियाडीह में साईं मंदिर के पास किराए के मकान में रहकर पेंटिंग का काम करता था। स्थानीय लोगों ने पास के एक मकान में युवक के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी थी।
पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंचने पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला, लेकिन उसके पैर जमीन को छू रहे थे। इस स्थिति ने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। आसपास के लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इसे केवल आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं।
घटना को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग किसी अन्य कारण या साजिश की आशंका भी जता रहे हैं। प्रेम प्रसंग की भी चर्चा हो रही है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और यह जांच का विषय बना हुआ है।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आवश्यकता पड़ने पर फोरेंसिक टीम की मदद ली जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।