तारबहार

शराब के नशे में कार चलाने वाले चालक पर तारबाहर पुलिस की सख्त कार्रवाई .

बिलासपुर। तारबाहर थाना पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 मार्च 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे पेट्रोलिंग टीम एफसीआई चौक के पास मौजूद थी, तभी एक आई-20 कार (क्रमांक सीजी 31 ए 9100) सड़क पर संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी।

जांच के दौरान पाया गया कि कार चालक जैद अहमद (26 वर्ष), निवासी मिनोचा कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर, शराब के नशे में वाहन चला रहा था और वाहन को लापरवाहीपूर्वक सड़क पर खड़ा कर दिया था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और चालक को हिरासत में लिया।

पुलिस ने वाहन को जप्त कर थाने में खड़ा कराया तथा आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशों के तहत अंजाम दिया गया है, जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

तारबाहर पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आमजन की जान-माल की रक्षा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page