छत्तीसगढ़बिलासपुर

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर .

बिलासपुर। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए सेना पुलिस तथा स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा पद उपलब्ध हैं। आवेदन हेतु आयु सीमा 17 वर्ष 6 माह से 22 वर्ष निर्धारित की गई है तथा आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212, 2965214 या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page