बेलगहना

बेलगहना पुलिस की कार्रवाई: 300 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर / जिले के थाना कोटा अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम गांजा एवं तौलने में प्रयुक्त तराजू-बाट जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 फरवरी 2026 को बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोंचरा के पुराना बाजार क्षेत्र निवासी देवचरण वैष्णव अपने घर में अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखे हुए है।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी के घर घेराबंदी की गई। विधिवत कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपये है तथा गांजा तौलने में प्रयुक्त तराजू-बाट जब्त किया गया। कुल जब्त मशरूका 16,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी देवचरण वैष्णव (50 वर्ष), निवासी ग्राम कोंचरा, के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में जेल जा चुका है।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हेमंत सिंह, एएसआई भारतलाल राठौर तथा आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम एवं कौशल बिन्झवार की विशेष भूमिका रही। बेलगहना पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page