रतनपुर

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 225 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर / थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा, बिक्री रकम एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 14 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अरविंद जैन उर्फ अन्नू अपने किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस टीम द्वारा दुकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 225 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹2500), गांजा बिक्री रकम ₹2300 तथा एक मोबाइल फोन जप्त किया गया। कुल जप्ती लगभग ₹14,800 की है।

आरोपी अरविंद जैन उर्फ अन्नू (उम्र 36 वर्ष), निवासी भगत सिंह वार्ड (थानापारा), रतनपुर को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, उनि. मेलाराम कठौतिया, सउनि नरेश गर्ग, आरक्षक गोविंदा जायसवाल, संजय यादव एवं महिला आरक्षक अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page