इलाके में अशांति फैलाने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार:सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई .

बिलासपुर: शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सड़कों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में थाना सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने और राहगीरों को परेशान करने वाले 06 ‘अंडेबाजों’ (असामाजिक तत्वों) के खिलाफ कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, शहर में कानून व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी, निरीक्षक किशोर की टीम ने बाइक पेट्रोलिंग के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा। ये युवक सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाकर आने-जाने वाले लोगों को परेशान कर रहे थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
* सगर सिंह, पिता लालू सिंह (18 वर्ष), निवासी- गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी।
* रजत दुबे, पिता संतोष दुबे (23 वर्ष), निवासी- गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी।
* रितिक दुबे, पिता संतोष दुबे (24 वर्ष), निवासी- गणेश नगर चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी।
* इरफान खान उर्फ बघीरा, पिता रिजवान खान (19 वर्ष), निवासी- नयापारा चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी।
* मनोज पटेल, पिता अनिल पटेल (31 वर्ष), निवासी- खुडुभाठा (राम मंदिर के पास), थाना मस्तुरी।
* राज लाल सिंह, पिता सुखराम सिंह मरावी (22 वर्ष), निवासी- मोहनपुर आमाझरिया, थाना रामानुज नगर (सूरजपुर)।



