अवैध शराब के खिलाफ थाना कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई .

बिलासपुर /थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जप्त की है।
दिनांक 08/02/2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम जलगों निवासी शिवनारायण वर्मा अपने घर के आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब निर्माण कर उसे बिक्री करने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 04 नग पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बों में भरी हुई कुल 55 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,000 है। शराब रखने एवं निर्माण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज आरोपी द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए।
गिरफ्तार आरोपी का नाम शिवनारायण वर्मा पिता स्व. सौपतलाल वर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम जलगों, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) है। आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
🚨 कोनी पुलिस की जनअपील
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अवैध शराब या अन्य अपराधों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर देकर पुलिस का सहयोग करें।




