बिलासपुरबेलगहना

अवैध गांजा तस्करी पर बेलगहना पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 किलो गांजा जब्त .

बिलासपुर। चौकी बेलगहना थाना कोटा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार की गई।
दिनांक 15 जनवरी 2026 को बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फारेस्ट कॉलोनी बेलगहना निवासी दादा मिंया अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने फारेस्ट कॉलोनी बेलगहना में मुखबिर के बताए स्थान पर विधिवत रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान आरोपी दादा मिंया पिता मौली बक्स, उम्र 65 वर्ष, निवासी फारेस्ट कॉलोनी बेलगहना के कब्जे से दो अलग-अलग कपड़े के थैलों में रखे 5 पैकेट गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे का कुल वजन 5 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त गांजा बिक्री से प्राप्त 1300 रुपये नकद भी बरामद किए गए। इस प्रकार कुल मशरूका 2 लाख 51 हजार 300 रुपये का जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा ग्राम बेलगहना निवासी लक्ष्मण यादव से 20 हजार रुपये में खरीदा था तथा शेष राशि गांजा बेचने के बाद देना तय हुआ था। पुलिस द्वारा फरार आरोपी लक्ष्मण यादव की तलाश जारी है।
बेलगहना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page