
बिलासपुर । थाना सिविल लाईन क्षेत्र अंतर्गत कुदुदण्ड इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को सिविल लाईन पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकार की कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा है।
गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार लोहे के चापड़ लेकर घूम रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से हथियार जप्त कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित आपराधिक घटनाओं को रोका गया है।
आर्म्स एक्ट के आरोपी—
1 पवन भोसले पिता गजानंद भोसले, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदुदण्ड।
2 दुर्गेश राव मराठा पिता गुलाब राव, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुदुदण्ड।
जप्त हथियार—
02 नग लोहे का धारदार चापड़।

वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद एवं अशांति फैलाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए 08 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के आरोपी—
1 केला उर्फ हिमांशु ठाकुर पिता सुरेश सिंह ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदुदण्ड।
2 नीरज उर्फ निक्कू यादव पिता अरुण यादव, उम्र 18 वर्ष 06 माह, निवासी कुदुदण्ड।
3 जाहिद खान पिता आसिफ खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी मंगला, बिलासपुर।
4 किलकेश बघेल उर्फ नानू पिता प्रेमरतन बघेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी जरहाभाठा।
5 मोहम्मद मोबीन खान पिता स्व. अब्दुल हबीब, उम्र 49 वर्ष, निवासी मगरपारा।
6 मोहम्मद आसिफ पिता मोहम्मद जाहिद, उम्र 32 वर्ष, निवासी संजय नगर।
7 सलमान खान पिता रजब खान, उम्र 31 वर्ष, निवासी शिवरीनारायण।
8 शेख रजाक पिता शेख हनीफ, उम्र 47 वर्ष, निवासी कुदुदण्ड।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है।




