
बिलासपुर। सांई मंदिर रेलवे स्टेशन के पास मारपीट का एक वीडियो 1 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दो युवक एक युवक को मारते हुए दिखाई दे रहे थे। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तारबाहर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल स्थल का निरीक्षण किया और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की।
पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा मौके पर पहुंचकर वीडियो में नजर आ रहे दोनों युवकों को पहचान कर पकड़ लिया गया। आरोपियों को थाना लाकर उनके विरुद्ध सार्वजनिक शांति भंग की श्रेणी में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद दोनों को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी –
1️⃣ अयाज उर्फ अल्फाज पिता – वहाब खान निवासी – करबला, थाना सिटी कोतवाली
2️⃣ रवि राज पिता – एन. एलेक्जेंडर निवासी – वेयर हाउस रोड, थाना सिविल लाइन
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो के आधार पर त्वरित एक्शन लेना आवश्यक था, ताकि सार्वजनिक जगहों में मारपीट जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।
तारबाहर पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों में हिंसक गतिविधियां सामाजिक शांति को बाधित करती हैं, इसलिए ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कदम उठाया जा सके।




