छत्तीसगढ़

दीपका में बाइक चोर गिरोह का खुलासा: अय्याशी के लिए 14 बाइक चोरी, 6 गर्लफ्रेंड बनाईं ..

कोरबा जिले में पुलिस ने एक बड़े बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस पूरे अपराध की जड़ में जयसिंह पटेल (27) का नाम सामने आया है, जो झोपड़ीनुमा घर में रहता था, लेकिन चोरी की कमाई से महंगे कपड़े पहनकर खुद को अमीर बताता था। पुलिस जांच में पता चला कि वह लड़कियों को झूठ बोलकर 6 से ज्यादा गर्लफ्रेंड बनाए हुए था और चोरी के पैसों से अय्याशी करता था।

गिरोह का खुलासा तब हुआ जब SECL दीपका खदान से रोलर चोरी की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि खदान के पास जंगल में बनी झोपड़ी में एक युवक रहता है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जयसिंह बताया। उसके पास न आधार कार्ड था, न पैन कार्ड। वह पिछले 10 साल से इधर-उधर घूमकर जीवन बिताता था।

सख्त पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी गैंग बनाया था। गिरोह ने दीपका, कुसमुंडा थाना और सर्वमंगला क्षेत्र में कई बाइक चोरी की थीं। रेकी करके वारदात को अंजाम दिया जाता था और चोरी की बाइक अलग-अलग लोगों को बेच दी जाती थीं।

पुलिस ने मास्टरमाइंड जयसिंह समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 बाइक जब्त की हैं। गिरोह के मोबाइल से कई अहम सुराग भी मिले हैं, जिससे और खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page