जरा हटकेबिलासपुर

सकरी पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई – जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर / थाना सकरी पुलिस ने बीती रात अमेरी क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक राजकुमार वस्त्रकार की अगुवाई में की गई। पुलिस ने मौके से ₹4210 नगद, 52 पत्ती ताश, एक मोमबत्ती और एक पट्टी जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मौके से समारू रात्रे पिता खेरू रात्रे उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम अमेरी, थाना सकरी,
रामलाल साहू पिता झगरू साहू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना सकरी,
प्रदीप कंवर पिता बुधराम कंवर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बेलगहना, थाना कोटा,
तथा लक्ष्मण यादव पिता चुरामन यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लोरमी, जिला मुंगेली को गिरफ्तार किया है।

चारों आरोपी अमेरी इलाके में देर रात 52 पत्तियों के साथ जुआ खेल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सकरी लाया गया।

इस मामले में अपराध क्रमांक 864/25 के तहत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

सकरी थाना पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ रही अवैध जुआ गतिविधियों पर सख्त संदेश मानी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि थाना प्रभारी एवं उनकी टीम लगातार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page