छत्तीसगढ़बिलासपुर

हत्या केस में फरार आरोपी आकाश शर्मा मुंगेर से गिरफ्तार, सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई ..

बिलासपुर / हत्या के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी आकाश शर्मा को सिरगिट्टी पुलिस ने बिहार के मुंगेर जिले से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामला 12 अक्टूबर 2025 का है, जब सब्जी मंडी क्षेत्र में शराब पिलाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। विवाद के दौरान आरोपी साहिल साहू, आकाश शर्मा और एक विधि से संघर्षरत बालक ने मिलकर किशन उर्फ खोख्सा और साहिल सोनकर पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल साहिल सोनकर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

मुख्य आरोपी साहिल साहू की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि आरोपी आकाश शर्मा घटना के बाद लगातार स्थान बदलकर पुलिस से बचता रहा। तकनीकी साक्ष्यों व लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर बनाई गई पुलिस टीम ने मुंगेर (बिहार) में छापेमारी कर 27 नवंबर 2025 को आरोपी को हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपी को बिलासपुर लाया गया है।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, एक्टिवा क्रमांक CG10 BW 3206 और खून से सने कपड़े भी जप्त कर लिए हैं। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

थाना सिरगिट्टी पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों पर कड़ी निगरानी और त्वरित गिरफ्तारी की कार्रवाई फिर एक बार सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page