
बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत पुलिस टीमों ने लगातार पतासाजी करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा जारी कुल 05 गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई और सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम इस प्रकार हैं—
1. शिवनारायण कौशिक, पिता स्व. लक्ष्मण, उम्र 40 वर्ष, निवासी मंगला, थाना सिविल लाइन
2. हरिश श्रीवास, पिता नूतन श्रीवास, उम्र 23 वर्ष, निवासी मंगला, थाना सिविल लाइन
3. सुमित यादव उर्फ बंशी, पिता गेंदराम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी उसलापुर, अलका वेन्यू, थाना सिविल लाइन
4. शुभांकर रात्रे, पिता दिनेश रात्रे, उम्र 18 वर्ष, निवासी जरहाभाटा, शिवनाथ मार्ग, थाना सिविल लाइन
5. कृष्ण नारायण रात्रे, पिता दिनेश रात्रे, उम्र 24 वर्ष, निवासी जरहाभाटा, शिवनाथ मार्ग, थाना सिविल लाइन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लंबित वारंटों की तामीली को लेकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिन मामलों में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया था। लगातार दबिश की कार्रवाई का नतीजा है कि कम समय में पाँच वारंटियों को गिरफ्तार किया जा सका।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उद्देश्य यह है कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराधियों में क़ानून का भय स्थापित हो। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की भी अपील की है, ताकि अपराध नियंत्रण में और अधिक प्रभावी कदम उठाए जा सकें।




