
बिलासपुर / नशे के कारोबार के खिलाफ सिरगिट्टी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.475 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये है, तथा बिक्री से प्राप्त 790 रुपये नकद जप्त किए हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर केंवट द्वारा पुलिस टीम गठित की गई थी।
दिनांक 11 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिलपहरी धान मंडी के पास एक व्यक्ति कबाड़ बीनने के बहाने पीले-हरे रंग की चमकीली प्लास्टिक बोरी में अवैध गांजा रखकर नशा करने वाले युवकों को बेच रहा है। सूचना के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2.475 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहम्मद गुलाम गुस्तफरा पिता स्व. जब्बार खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी लाल खदान परियापारा, आंगनबाड़ी के पास, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी




