
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवाद, मारपीट एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सिरगिट्टी पुलिस द्वारा प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस को क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा आपसी विवाद एवं शांति भंग किए जाने की आशंका की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा सभी चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में सफलता मिली है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के विवाद, अवैधानिक गतिविधि या शांति भंग करने वाले कृत्यों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
गिरफ्तार आरोपीगण के नाम
1 कुनाल धीरज पिता राजकुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिलपहरी ओवरब्रिज, थाना सिरगिट्टी।
2 सदिल अली उर्फ शाहरुख अली पिता शेरसाय अली, उम्र 37 वर्ष, निवासी ईरानी मोहल्ला, थाना सरकण्डा।
3 प्रदीप प्रजापति पिता स्व. रामगोपाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी जरहाभाठा, थाना सिविल लाईन।
4 श्याम लाल यादव पिता जेठू राम यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी यादव नगर, तिफरा, थाना सिरगिट्टी।
सिरगिट्टी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।




