छत्तीसगढ़बिलासपुर

सरकंडा में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से सनसनी, दीवार पर लिपस्टिक से लिखा नाम और सुसाइड नोट मिला .

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास से पति-पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर घर के अंदर दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका नेहा उर्फ शिवानी तांबे बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली, जबकि उसके पति का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। सूचना पर सरकंडा पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घर की गहन जांच की।

जानकारी के अनुसार दंपत्ति रोज-मर्रा की मजदूरी और लायंस में सफाई कार्य करते थे। तीन बच्चे हैं, जो घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। दोपहर तक दोनों के बाहर न निकलने पर मृतका की मां रीना चिन्ना जब घर पहुंचीं, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। धक्का देकर दरवाजा खोलने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक फोरेंसिक जांच में पत्नी के गले पर चोट और दबाव के निशान मिले हैं। आशंका है कि गला घोंटकर हत्या के बाद पति ने आत्महत्या की होगी। पड़ोसियों ने बताया कि दंपत्ति के बीच चरित्र-संदेह को लेकर विवाद होता रहता था।

घर की दीवार पर लिपस्टिक से “राजेश विश्वास – 90930 678381” नाम व नंबर लिखा मिला है। इसके अलावा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें पति ने अपनी मौत के लिए इसी व्यक्ति को जिम्मेदार बताया है। पुलिस अब इस व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है।

दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला हत्या-आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह जुड़ी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page