
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे एक बदमाश को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम नगोई में हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए राहगीरों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इन्हीं निर्देशों के तहत अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी।
इसी दौरान 22 नवंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नगोई में एक व्यक्ति राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने की कोशिश कर रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। आरोपी की पहचान जगमोहन पाण्डेय पिता स्व. भूपत राम पाण्डेय, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम नगोई थाना सरकंडा के रूप में हुई।
पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे तुरंत पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया। मामला गंभीर पाते हुए आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 1617/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे असामाजिक तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




