
बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक बदमाश के विरुद्ध सरकंडा पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। प्रकरण अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 119(1), 296, 351(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अश्वनी उर्फ सन्नी यादव पिता श्यामू यादव उम्र 35 वर्ष निवासी रपटा चौक चांटीडीह, थाना सरकंडा, शराब पीने के लिए अपने चाचा से पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए विवाद शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर आरोपी ने नुकीली धारदार वस्तु से हमला करने की कोशिश की तथा जान से मारने की धमकी दी।

प्रार्थी विष्णु यादव पिता दुर्गा प्रसाद यादव उम्र 56 वर्ष निवासी रपटा चौक सरकंडा ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 1.30 बजे आरोपी शराब के नशे में उसके घर आया और अश्लील गाली-गलौच करते हुए सड़क पर मारपीट करने लगा। आरोपी द्वारा लोहे की तलवार लेकर हमला करने का प्रयास किया गया, जिससे प्रार्थी किसी तरह भागकर अपनी जान बचा सका।
घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को दी गई, जिनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) श्री अनुज कुमार एवं सीएसपी सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से पुरानी जंग लगी तलवार बरामद की।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी



