शक्ति

सक्ती में कानून-व्यवस्था ढह:फायरिंग कर युवती की हत्या, तमाशबीन बनी पुलिस…

सक्ती। कोतवाली थाने से महज 12 किलोमीटर दूर जोंधरा गांव में दिनदहाड़े अपराधियों ने पुलिसिया इकबाल की धज्जियां उड़ा दीं। पिछले 2 साल से अपने मायके में रह रही पूर्णिमा चौहान नाम की युवती की दो नकाबपोश बाइक सवारों ने देसी पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतिका प्राइवेट आयुर्वेदिक कंपनी (हर्बल लाइफ) में बतौर सेल्समैन काम करती थी। सुबह करीब 11 से 11:30 बजे हुए इस दुस्साहसिक हत्याकांड से पूरा इलाका दहल उठा है।
मौके से मिले सबूत: फॉरेंसिक और पुलिस टीम को घटनास्थल से 3 खाली खोखे (Empty Cartridges) बरामद हुए हैं, जो वारदात की भयावहता को बयां कर रहे हैं। शव का पंचनामा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल सक्ती में जारी है।

तीखा सवाल: पुलिस के नाक के नीचे कट्टा लहराते कातिल फरार कैसे?
वारदात के बाद पूरी पुलिस टीम जांच का दावा तो कर रही है और कुछ इनपुट्स मिलने की बात कह रही है, लेकिन सवाल यह है कि:
* जब अपराधी दिन के उजाले में देसी पिस्तौल लेकर 12 किलोमीटर का सफर तय कर रहे थे, तब सक्ती पुलिस की गश्त टीम कहाँ सो रही थी?
* सरेआम गोली चल जाती है और नकाबपोश हत्यारे आसानी से रफूचक्कर हो जाते हैं। क्या सक्ती में अपराधियों को खाकी का कोई डर नहीं रह गया है?
जनता को अब कागजी जांच नहीं, बल्कि पुलिस से सीधा जवाब और हत्यारों की गिरफ्तारी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page