कोनी

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू सहित भेजा गया जेल .

बिलासपुर / थाना कोनी क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

प्रार्थी सुनील कौशिक निवासी ग्राम जलसों ने 23 फरवरी 2026 को थाना कोनी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे वह गांव के गुड़ी चौक के पास सामान लेने गया था। वहां पहले से मौजूद आरोपी चंदर उर्फ टोबो वर्मा ने उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जेब से धारदार वस्तु निकालकर हमला कर प्रार्थी को चोट पहुंचाई।

रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 74/26 धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की।

पुलिस ने आरोपी चंदर उर्फ टोबो वर्मा (21 वर्ष), निवासी जलसों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी उसके कब्जे से जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 24 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page