छत्तीसगढ़बिलासपुर

रतनपुर पुलिस का सख्त एक्शन, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले बदमाश जेल भेजे गए .

बिलासपुर। थाना रतनपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चल रही लगातार कार्रवाई के तहत रतनपुर पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।


दिनांक 25 दिसंबर 2025 को मदनपुर निवासी राहुल साहू द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि करैहापारा रतनपुर का निवासी विकास उर्फ विक्कू रावत अपने साथियों के साथ मदनपुर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर गमछे से गला दबाया, अश्लील गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी देते हुए लात-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की।

आरोपियों के नाम:


1 विकास उर्फ विक्कू रावत, पिता राजेन्द्र रावत, उम्र 22 वर्ष, निवासी करैहापारा, रतनपुर।


2 हिरेन्द्र कुमार कश्यप, पिता स्व. कृष्ण कुमार कश्यप, उम्र 32 वर्ष, निवासी करैहापारा, रतनपुर।

घटना में प्रार्थी के गला, पेट, पीठ एवं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। प्राप्त निर्देशों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।
रतनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को दबोच लिया और उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page