छत्तीसगढ़बिलासपुर

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सरकण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित यादव (22 वर्ष) निवासी डबरीपारा, साइंस कॉलेज के पास, सरकण्डा को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 21 नवंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 नवंबर की रात जब वह साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला देखकर वापस लौट रही थी, उस दौरान पड़ोस में रहने वाला रोहित यादव रास्ते में मिला। आरोपी पहले अनर्गल बातें करने लगा और जब पीड़िता ने मना किया तो उसने अंधेरे का फायदा उठाते हुए हाथ व बांह पकड़कर अश्लील हरकत की। पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची, लेकिन भय के कारण उसने घटना किसी को नहीं बताई।

पीड़िता के अनुसार, 21 नवंबर को आरोपी ने उसे दोबारा रोककर धमकी दी कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी या रिपोर्ट दर्ज कराई, तो वह जान से मार देगा। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट पर सरकंडा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 1610/2025 धारा 351(2), 126(2), 74, 75 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिविल लाइन्स/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में बनी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डबरीपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

सरकंडा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 22 नवंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page