बिलासपुरसरकंडा

महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा – अंतरराज्यीय गिरोह के 07 आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद .

बिलासपुर पुलिस ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर प्राणघातक हमला कर करोड़ों की ज्वेलरी व कार लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने 17 फरवरी 2026 की रात्रि अंधा मोड़ के पास ईको कार से टक्कर मारकर पिस्टल की बट व हथौड़ी से हमला किया और लगभग 2 किलो सोना, अन्य आभूषण, नगदी एवं कार लूटकर फरार हो गए थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसीसीयू व थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम ने टेक्निकल व लोकल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड व एफएसएल की सहायता से आरोपियों की पहचान की। आरोपियों के उत्तरप्रदेश भागने की सूचना पर मिर्जापुर पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 5,33,000 रुपये नगद, 06 चाकू, 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 06 मोबाइल एवं तीन चारपहिया वाहन बरामद किए हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह ने प्रॉपर्टी विवाद में कारोबारी की हत्या की साजिश रची थी तथा पूर्व में हत्या व लूट के असफल प्रयास भी किए थे। सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी की योजना का भी खुलासा हुआ है।

संबंधित प्रकरणो का विवरण:-

1. संतोष तिवारी महालक्ष्मी ज्वेल्र्स के सचंालक के साथ घटित लूट व मारपीट की घटना पर अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 126(2), 109, 309(6), 311, 310(2), 238 बी.एन.एस. 25, 27 आम्र्स एक्ट थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में दर्ज किया गया है।


2. लखन देवांगन उर्फ निटी निवासी सरकण्डा बिलासपुर के साथ घटित लूट की घटना पर थाना सरकण्डा में अपराध क्रमांक 1758/2025 धारा 309 बी.एन.एस. दर्ज किया गया है।


3. बंधु मौर्य निवासी दयालबंद बिलासपुर के हत्या व लूट की साजिश मंे शामिल आरोपियों के विरूद्ध थाना सरकण्डा में अपराध क्रमंाक 241/2026 धारा 109, 310(4)(5), 312, 61(2), 111 बी.एन.एस. एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट दर्ज किया गया है।


4. लूट की संपत्ति लेकर भागते पकडे जाने तथा बचने के प्रयास में पुलिस पर हमला करने के मामले में थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में अपराध क्रमंाक 35/2026 एवं 36/2026 धारा 109 बी.एन.एस. एवं 25, 27 आक्र्स एक्ट दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण:

विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति, निवासी न्यू डबल स्टोरी गणेश चौक, जमुना कॉलरी, थाना भालूमाडा, जिला अनूपपुर (म.प्र.)

करीम खान, निवासी चकमहमूद सकलेननगर ओल्ड सिटी, थाना बरादरी, जनपद बरेली (उ.प्र.)

विजय लांबा, निवासी चंदन नगर, थाना जगतपुरी, पूर्वी नई दिल्ली

मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा, निवासी ग्राम सोरखा, थाना सेक्टर-113, जिला गौतम बुद्ध नगर, नोएडा (उ.प्र.)

इरफान अली, निवासी झलमला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

नारद उर्फ सुमित श्रीवास, निवासी 27 खोली, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

राजू सोनकर, निवासी चिंगराजपारा देवनचाल के सामने, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नगद इनाम घोषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page