
बिलासपुर। थाना मस्तूरी क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के खिलाफ मस्तूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10,100 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की है। उक्त कार्रवाई अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना मस्तूरी पुलिस द्वारा मुखबिर तैनात कर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं—
1 लखेश्वर साहू, पिता स्व. द्वारिका साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी सिरगिट्टी, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर
2 देवेंद्र सोनी, पिता लल्लू सोनी, उम्र 52 वर्ष, निवासी गोडपारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर
3 भरत जायसवाल, पिता बिहारी जायसवाल, उम्र 39 वर्ष, निवासी अशोक नगर सरकंडा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर
4 रामकुमार केंवट, पिता स्व. राजाराम केंवट, उम्र 43 वर्ष, निवासी पोड़ी, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर
5 पोला राम, पिता दुखीराम पाल, उम्र 64 वर्ष, निवासी पोड़ी, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर
6 फेकूराम साहू, पिता दुलारी राम साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी मस्तूरी, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर
7 राजू साहू, पिता महेश राम साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी किरारी, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर
दिनांक 08 जनवरी 2026 को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लावर तालाब के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश के माध्यम से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड की, जहां मौके पर 7 जुआड़ी जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने मौके से नगद राशि व ताश पत्तियां जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




