क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

मंगला चौक टाइल्स दुकान में तिजोरी तोड़कर नगदी चोरी करने वाले दो आरोपी एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़े .

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने मंगला चौक स्थित स्क्वायर फीट टाइल्स दुकान में घुसकर तिजोरी से 5.80 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर एसीसीयू व थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

दुकान संचालक सत्यजीत राजनकर ने 31 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने दुकान की छत उखाड़कर तिजोरी समेत नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने घटना स्थल व आसपास के सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सायबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपियों की पहचान की।

नाम गिरफ्तार आरोपी:-

  1. सोमू उर्फ अनुज कश्यप पिता कृष्ण् कुमार कश्यप उम्र 23 सयाल साकिन तोरवा राधाकृष्ण् मंदिर के पास थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग.
  2. ⁠आर्यन शुक्ला पिता उमेश शुक्ला उम्र 22 साल साकिन बाबू जगजीवन वार्ड नंबर 21 कटनी थाना मुरवाडा जिला कटनी म.प्र.

बरामद संपत्ति:-


नगदी रकम 197000 रूपये एवं चोरी की रकम से खरीदे गये दो नग आईफोन व चार्जर कीमती 130000 रूपये व जूता बैग कपडा कीमती करीब 28000 रूपये कुल कीमती 355000 रूपये किया गया बरामद तथा घटना में टूटे हुये तिजोरी ताला व घटना में प्रयुक्त पेचकस पलास एवं स्कूटी जपत की है ।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। शेष रकम खर्च करने की बात उन्होंने कबूल की। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
यह कार्रवाई एसीसीयू व थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त और प्रभावी कार्यवाही का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page