छत्तीसगढ़जरा हटकेबिलासपुर

बिलासपुर में बढ़ा मच्छरों का आतंक, निगम की लापरवाही से डेंगू-मलेरिया फैलने का खतरा बढ़ा ..

बिलासपुर । शहर इन दिनों मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जूझ रहा है। बरसात खत्म होने के बाद भी शहर के कई इलाकों में नालियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में गंदा पानी जमा है, जिससे मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नगर निगम की लापरवाही के कारण अब आमजन में डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

निगम प्रशासन द्वारा न तो डीटीटी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही धुएं की फॉगिंग की जा रही है। जबकि हर वर्ष बरसात के बाद विशेष अभियान चलाकर नालियों की सफाई और मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने की कार्रवाई की जाती थी। लेकिन इस बार अभियान शुरू नहीं हुआ है।

शहर के 70 वार्डों में रहने वाले लोग मच्छरों से परेशान हैं। नागरिकों का कहना है कि सफाई कर्मचारी तो कभी-कभी आते हैं, लेकिन फॉगिंग मशीन को उन्होंने महीनों से नहीं देखा। लोग घरों में अगरबत्तियां और मच्छर भगाने वाले उत्पाद जला रहे हैं, जिससे उनका घरेलू खर्च भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम प्रशासन की निष्क्रियता से मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर जल्द ही लार्वा नियंत्रण और फॉगिंग की कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो शहर में मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आमजन ने नगर निगम से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page