छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिना नंबर प्लेट व मोडिफाईड सायलेंसर पर बिलासपुर पुलिस का अभियान, 24 बुलेट जब्त .

बिलासपुर |बिलासपुर जिले में बिना नंबर प्लेट एवं मोडिफाईड सायलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्यवाही श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के निर्देशानुसार की गई।

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान विशेष रूप से उन दोपहिया वाहन चालकों पर निगरानी रखी गई, जो बुलेट मोटरसाइकिलों में मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर अत्यधिक तेज एवं पटाखे जैसी आवाज उत्पन्न कर रहे थे अथवा बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे थे।

जांच के दौरान पाया गया कि इस प्रकार के वाहनों से आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को भारी असुविधा हो रही थी तथा ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था। पुलिस द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्र में 10, सरकण्डा में 7, तारबहार में 2, सकरी में 1, तोरवा में 2 तथा कोतवाली क्षेत्र में 2 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही की गई। इस प्रकार पूरे जिले में कुल 24 बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया तथा मोडिफाईड सायलेंसर लगी बाइकों के सायलेंसर जप्त कर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ बीएनएसएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, मोडिफाईड सायलेंसर लगाना एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाना दंडनीय अपराध है। भविष्य में भी इस तरह के उल्लंघनों पर सख्त और निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page