छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुराना पावर हाउस चौक में बढ़ती दुर्घटनाएं: नो-एंट्री उल्लंघन, सिग्नल व डिवाइडर की कमी से नागरिकों में आक्रोश ..

बिलासपुर पुराना पावर हाउस चौक, तोरवा क्षेत्र के नागरिक लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से बेहद चिंतित हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस चौराहे पर आए दिन दुर्घटना में लोग घायल हो रहे हैं और पिछले दो दिनों पूर्व एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों बढ़ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह 7 बजे से 10 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू होने के बावजूद भी बड़े वाहनों की आवाजाही खुलेआम जारी रहती है। लापरवाह वाहन चालकों और यातायात नियंत्रण की कमजोर व्यवस्था के कारण यह स्थान लगातार दुर्घटना का हॉटस्पॉट बन गया है।

निवासियों के अनुसार चौराहे में ट्रैफिक सिग्नल, डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर की बेहद आवश्यकता है। इन मूलभूत यातायात व्यवस्थाओं के अभाव में वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। मोहल्लेवासियों ने इस गंभीर समस्या को कई बार उठाया, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम के लिए विवश होंगे। नागरिकों ने जिला प्रशासन, यातायात विभाग और पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए पुराना पावर हाउस चौक में सिग्नल, डिवाइडर और ब्रेकर लगाने की मांग की है ताकि जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page