क्राइमजरा हटकेबिलासपुर

नाबालिक को मोबाइल देकर आकर्षण का जाल: शादी के झांसे में दुष्कर्म, सरकंडा पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को दबोचा .

Bilaspur/ बिलासपुर (छत्तीसगढ़): महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।


मामला दिनांक 06.11.2025 को सामने आया, जब प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग लड़की के पास एक मोबाइल मिला। पूछताछ में लड़की ने बताया कि बहतराई निवासी पंकज देवांगन (उम्र 24 वर्ष) ने जान-पहचान बढ़ाकर बातचीत करने के लिए यह मोबाइल दिया था। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।


जब बालिका ने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया और मोबाइल अपने पास रख लिया, तो आरोपी पंकज देवांगन 05.11.2025 की रात करीब 8 बजे पीड़िता के घर में घुस आया और उससे जबरन बातचीत करने की कोशिश की। मना करने पर उसने अश्लील गाली-गलौज की और भाग गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।


पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज देवांगन को दिनांक 07.11.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1555/2025, धारा 34(2)एम, 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) और 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page