बिलासपुर

नशे के सौदागरों के खिलाफ विशेष अभियान, 12 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई .

बिलासपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक बड़ा विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर गांजा और नशीली टेबलेट बेचने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 12 प्रकरण दर्ज कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और नकदी जप्त की है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिरों की सूचना और सतत पेट्रोलिंग के जरिए संदिग्धों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में महिला विक्रेताओं की भी बड़ी संख्या है। पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध NDPS Act की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपियों का विवरण एवं जप्त सामग्री:
* श्रीमती रानी सिंह (40 वर्ष), सरकंडा: 2925 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (वजन 438.750 ग्राम)।
* बबली वंशकार (30 वर्ष), सरकंडा: 1 किलो 200 ग्राम गांजा।
* अभय भार्गव (24 वर्ष), सरकंडा: 1 किलो 100 ग्राम गांजा।
* सीमा सिसोदिया (21 वर्ष), मटियारी (सीपत): 2 किलो गांजा।
* श्रीमती पूर्णिमा वर्मा (25 वर्ष), बिरकोना (कोनी): 1 किलो 256 ग्राम गांजा।
* देवचरण वैष्णव, कोंचरा (बेलगहना): 300 ग्राम गांजा, तराजू-बाट और ₹16,000 नगद।
* राजकुमार निर्मलकर (58 वर्ष), लोखंडी (सिविल लाइन): 280 ग्राम गांजा।
* अरविन्द उर्फ अन्नू जैन (36 वर्ष), रतनपुर: 225 ग्राम गांजा, मोबाइल और ₹2,300 नगद।
* त्रिवेणी अरोरा (30 वर्ष), बिल्हा: 124 ग्राम गांजा और ₹2,220 नगद।
* शेख राजा (30 वर्ष), सिरगिट्टी: 240 ग्राम गांजा (कीमत ₹12,000)।
* शंकर दास मानिकपुरी (19 वर्ष), सिरगिट्टी: 360 ग्राम गांजा (कीमत ₹18,000)।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध व्यापार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page