छत्तीसगढ़बिलासपुर

नव नियुक्त महिला नगर सैनिकों का दीक्षांत समारोह संपन्नडीआईजी होम गार्ड ने किया सम्मानित, महिला सैनिकों ने दिखाया शानदार अनुशासन..

बिलासपुर । नगर सेना विभाग के अंतर्गत बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों की नव भर्ती महिला नगर सैनिकों का दस दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण आज साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डीआईजी होम गार्ड एल. पी. वर्मा उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान डीआईजी वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और महिला सैनिकों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक एवं अनुशासित मार्च पास्ट की सराहना की। कुल 279 महिला होम गार्ड प्रशिक्षणार्थियों ने इस अवसर पर शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षार्थियों के साथ-साथ प्रशिक्षण को सफल बनाने में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला सेनानी बिलासपुर दीपांकुर नाथ, जिला सेनानी रायगढ़ बी. कुजूर, साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रवीण पांडेय, फायर स्टेशन प्रभारी इंस्पेक्टर वेद नारायण सेन, परसदा व बिलासपुर एसडीआरएफ टीम, नगर सेना एवं अग्निशमन सेवा के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिला सैनिकों के परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page