कोटाक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

थाना कोटा, जिला बिलासपुर—युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल .

कोटा / थाना कोटा क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना पर बिलासपुर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दिनांक 19 नवंबर 2025 को एक प्रार्थिया ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कॉलेज से घर लौटते समय तुषार साहू, कोमल साहू और नितेश साहू नामक युवकों ने उसका रास्ता रोककर जबर्दस्ती छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज भी की।

पीड़िता की शिकायत पर थाना कोटा में धारा 74, 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कोटा पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

1. तुषार उर्फ छोटू साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी डोगरीपारा


2. कोमल साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी फिरंगीपारा


3. नितेश साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी फिरंगीपारा



जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। तुषार साहू पर 12, नितेश साहू पर 3 तथा कोमल साहू पर 4 अपराध पहले से दर्ज हैं। थाना कोटा पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध गुंडा फाइल भी खोली जा रही है।

बिलासपुर पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या हिंसा करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। समाज में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page