तारबाहर पुलिस ने 10 किलो 594 ग्राम गांजा सहित उड़ीसा निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया .

बिलासपुर / तारबाहर पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से गांजा रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 किलो 594 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास रेलवे अंग्रेजी स्कूल के सामने गली में एक युवक ट्रॉली बैग में गांजा रखकर बिक्री की तैयारी में है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी को ने अपना नाम हिमांशु यादव पिता मनोज यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 24 रेलवे कॉलोनी, थाना जीआरपी झारसुगुडा (उड़ीसा) बताया।अपराध क्रमांक – 58/2026
धारा – 20बी, 29 एनडीपीएस एक्ट गिरफ्तार किया हैं
तलाशी के दौरान आरोपी के ट्रॉली बैग से कुल 10 किलो 594 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह झारसुगुडा से गांजा लाकर बिलासपुर में बिक्री करने आया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा एवं एप्पल कंपनी का मोबाइल जप्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह कार्यवाही पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक भागीरथी गेंदले, मोहन कोर्राम, महेन्द्र सोनकर तथा आरपीएफ निरीक्षक दिनेश कुमार राठौर एवं आरक्षक अजय कुमार यादव का सराहनीय योगदान रहा।


